Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में आसमान से हुई बुंदाबादी

बनेड़ा में आसमान से हुई बुंदाबादी

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार सुबह से आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहा ।दोपहर एक बजे के करीब हल्की बुंदाबादी हुई।
इसके बाद भी आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहा । दोपहर बाद से फिर ने अपना मिजाज बदला आसमान में घने बादलों के छाने के साथ ही बादलों गर्जना के साथ तेज बारिश के साथ ही बैर के आकार के औले गिरे। बारिश और ओले गिरने किसानों के चेहरो पर चिंता के बादल मंडराने लगे। साथ ही मुशी घरटा सरदारनगर बल्दरखा कंकोलिया सहित कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओले गिरने से खेतों में कटाई के बाद सुखने के लिए रखी गई। फसलो के भीग जाने से किसान परेशान दिखे।

Leave a Comment