

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा थाना सर्किल के मेघरास गांव के पास मंगलवार दोपहर ट्रक की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे दो छात्रो को कोयले से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हैतु रायला पीएचसी ले जाया गया। वही हादसे में ननिहाल में रहकर पढाई कर युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघरास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा में कक्षा में 9 पढने वाले दो छात्र सादास निवासी भारत सिंह पुत्र बजरंग सिंह (16) तथा मेघरास स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढाई कर रहे देवराज पुत्र महावीर जाट ( 15) दोनों परीक्षा देने के स्कूल आ रहे थे। मेघरास गांव स्थित डेयरी के पास पीछे कि तरफ से आए एक कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ कर के फरार हो गया। वहीं हादसे में गभींर रूप से घायल दोनों छात्रों को उपचार हैतु रायला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं वही घायल भरत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय हैतु रेफर कर दिया गया। हादसे की सुचना मिलने पर सरपंच सांवर लाल सेन के साथ ही थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी मय जाब्ते के मौके रायला चिकित्सालय पहुंचे।








Users Today : 4