Home » गीतांजलि हॉस्पिटल » “इंस्पिरोग्रूव” — आज होगा गीतांजली सिनेप्स 2026 में ज़ाकिर खान का प्रेरणादायक संवाद

“इंस्पिरोग्रूव” — आज होगा गीतांजली सिनेप्स 2026 में ज़ाकिर खान का प्रेरणादायक संवाद

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी),26 फरवरी 2026: गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर में आयोजित गीतांजली सिनेप्स–2026 के अंतर्गत आज विशेष कार्यक्रम “इंस्पिरोग्रूव” आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रख्यात स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक एवं शायर ज़ाकिर खान विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

यह विशेष सत्र युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर होगा। अपनी विशिष्ट शैली, सहज अभिव्यक्ति और जीवन के वास्तविक अनुभवों के माध्यम से ज़ाकिर खान विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का संदेश देंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं| “इंस्पिरोग्रूव” आज सिनेप्स–2026 को प्रेरणा, ऊर्जा और उत्साह से सराबोर करने जा रहा है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?