
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा !श्री झालरा महादेव व्यायामशाला एवं मंदिर विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में मंदिर के 1010 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भगवान भोलेनाथ का प्रात:अभिषेक तथा सायं छप्पन भोग का आयोजन किया गया।
13 से 15 फरवरी तक आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के तृतीय दिवस रविवार को प्रात:9.15 बजे विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का महाअभिषेक किया गया । सायं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।इसके पश्चात 7.15 बजे महाआरती के पश्चात भगवान भोलेनाथ को छप्पन प्रकार के व्यजनो का भोग लगाकर के श्रद्धालुओं को छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया गया। तीन दिवसीय मैले मे भाग लेने के लिए कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुच रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के पश्चात मैला प्रागण मे लगे डोलर चकरी झुले जुलने के खरीदारी और खाने पीने की चीजों का लुफ्त उठा रहे हैं।








Users Today : 2