



उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)! गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा “एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट ” दो दिवसीय लाइव सर्जरी कोर्स का शुभारंभ हुआ। 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए 350 प्रोस्थोडॉन्टिस्ट, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन, पेरियोडॉन्टिस्ट ,फैकल्टी मेम्बर्स, पीजी एवं युजी स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा ज़ायगोमैटिक इम्प्लांट की उन्नत तकनीकों, इमीडिएट लोडिंग प्रोटोकॉल, टेरिगॉइड इम्प्लांट्स, जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों में ट्रीटमेंट प्लानिंग तथा डिजिटल इम्प्लांटोलॉजी पर विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को जटिल केस मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उन्हें आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री की नवीनतम तकनीकों को समझने का अवसर मिला।
इम्प्लांट प्रोग्राम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल रहे ! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम उन्नत एवं आधुनिक इम्प्लांट दंत चिकित्सा तकनीक प्रगति के प्रतीक हैं, विशेषकर जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों के उपचार में। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव सर्जिकल डिमॉन्स्ट्रेशन तथा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्रों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया। यह आयोजन फेस्ट सिनैप्स 2026 के दौरान संपन्न हुआ, जो संस्थान की एकता, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। इस पहल के माध्यम से संस्थान ने दंत चिकित्सा में नवाचार एवं उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया।
ओर्गेनईजिंग चेयरमैन डॉ बालाजी मनोहर व सेक्रेटरी डॉ ज्योति कुंडू ने गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल जी, गीतांजली हॉस्पिटल के सी.ई.ओ श्री ऋषि कपूर जी, डॉक्टर्स व सम्पूर्ण प्रशासन को दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन प्रोग्राम में भरपूर योगदान करने के लिए धन्यवाद अर्जित किया !
दो दिवसीय लाइव सर्जरी एवं हैंड्स-ऑन प्रोग्राम के अंतर्गत जयपुर से वरिष्ठ विशेषज्ञ मैक्सिलोफेशियल सर्जन एवं इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. संकल्प मित्तल, राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, जयपुर द्वारा ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एवं इमीडिएट इम्प्लांट मैनेजमेंट के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति कुंडू द्वारा इम्प्लांट प्रॉस्थेसिस के रिहैबिलिटेशन पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें इम्प्लांट के पश्चात् कार्यात्मक एवं एस्थेटिक पुनर्स्थापन की उन्नत तकनीकों पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों में उपचार योजना, सर्जिकल प्रोटोकॉल तथा सफल परिणामों के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध जानकारी प्राप्त हुई !








Users Today : 0