
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध मे उपखण्ड अधिकारी और सहायक अभियन्ता को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को रुकवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने सोमवार को उपखण्ड अघिकारी श्रीकांत व्यास को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि निगम लिमिटेड द्वारा कस्बे में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरो के कारण लोगों मे आक्रोश का माहौल बना हुआ। ज्ञापन में बताया कि निगम के ठेकेदार के द्वारा बिना उपभोक्ताओं की सहमति और बिना जानकारी के घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरो के कारण आमजन में विभाग के भारी आक्रोश का माहौल बन रहा है। इसके पश्चात ग्रामीणो ने सहायक अभियंता कार्यालय पहुंच कर के सहायक अभियंता आर के चन्दोलिया को ज्ञापन देने के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने के कारण बन रही स्थिति के बारे अवगत करवाया। साथ विधुत निगम के सहायक अभियंता ने लोगों की समस्या को सुनने के बाद फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को रूकवाया है। साथ ही aen चंदोलिया का कहना है कि यह स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य राज्य सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। लोगों ने ज्ञापन दिया। इस मामले मे उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन माँगा जाएगा। इस दौरान नारायण लाल आचार्य मुरली मनोहर व्यास महावीर सोनी भेरुलाल लखारा दीपक पाटोदिया राहुल सोनी मनीष सोनी केलाश चोहान राधेश्याम तेली सहित अन्य जने मौजूद थे।







Users Today : 4