
भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को नया बस स्टैंड स्थित पुराने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर पशुओं के बनी पानी की पियाऊ की सफाई की गई।
साप्ताहिक सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, बालकृष्ण सोडानी, कन्हैया लाल खटीक, चंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार सोनी, प्रभु लाल दरोगा, गोपाल सिंह पड़िहार, सत्यनारायण बेरवा, प्रभाकर पाटोदिया, शांतिलाल लक्षकार, शांतिलाल धावा, भेरूलाल रेगर, रामेश्वर लाल बेरवा, तेजपाल नुवाल, सोहनलाल बेरवा, अरुण चंद्र देराश्री, सरदार सिंह कानावत, सुभाष चंद्र नुवाल, अभय सिंह, भेरूलाल दमामी, महादेव गुर्जर, सत्यनारायण शर्मा, रमेश चंद्र कोली, उमेश चंद्र छिपा, सत्यनारायण वैष्णव, देवी लाल माली उपसरपंच, फूलचंद डीडवानियाअ, गोविंद लाल माली, ने कार्य में सहयोग किया।आज 292 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में जारी रहेगा।








Users Today : 42