भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा थाना सर्किल के सोमस्यास गांव में सोमवार रात्रि को एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे झुलता हुआ। मामलें कि सुचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुच कर के ग्रामीणों के सहयोग से शव को फदे से उतार कर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव पीहर के सुपुर्द कर के मामले की जांच शुरू की है। पिता की रिपोर्ट पर
कार्यवाहक थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना सर्किल के सोमस्यास गांव निवासी मुकेश लूहार ने रात्रि के करीब 11.30 बजे टेलिफ़ोन से सुचना दी। कि उसकी पत्नी मंजु देवी ने अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद बाद भी दरवाज़ा नहीं खोल रही है। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुची। तथा ग्रामीणो की उपस्थिति में कमरे के दरवाजे को तोड़कर के अंदर देखा। तो अंदर मंजु देवी का शव कमरें में फांसी के फंदे पर झुलता मिला। साथ ही विवाहिता के पीहर पक्ष को किसी रिश्तेदार के मार्फत घटना की सूचना मिलने पर वो भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फदे से उतारने के बाद शव को कब्जे में लेकर चिरघर मे रखवाया था। मंगलवार को मांडल निवासी हिरालाल लुहार ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री मंजु का विवाह सोमस्यास गांव के मुकेश लुहार के साथ हुआ था। उसकी पुत्री के साथ पति आए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने के साथ ही सास ससुर सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताडित करते रहते थे। प्रार्थी ने उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाते हुए मामलें कि जाच की मांग की है।







Users Today : 4