भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बरण ग्राम पंचायत मुख्यालय से रघुनाथपुरा की और जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
बरण ग्राम पंचायत मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से जोडने वाले वाया रघुनाथपुरा की करीब पाच किलोमीटर सडक के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सडक पर जगह जगह पर बडे़ बड़े गड्ढ़े पड जाने से राहगीरों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी विभागीय अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों मे विभाग के प्रति आकोश व्याप्त है!








Users Today : 58