Home » धर्म » गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार का 12 वां शिलापुजन संपन्न हुआ

गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार का 12 वां शिलापुजन संपन्न हुआ

खेरवाड़ा। शिला पूजन यज्ञ में पूर्णाहुति देते यजमान। फोटो धरणेन्द्र जैन

गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार का 12 वां शिलापुजन धोलागढ धाम के मंहत योगी प्रकाशनाथ के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ


खेरवाड़ा,(धरणेन्द्र जैन)। गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार का बांरहवा शिलापुजन मंहत योगी प्रकाशनाथ पीठाधीश्वर अघोर पशुपतिनाथ पीठ धोलागढ धाम प्रधान रुद्र सेवक रुद्र वाहिनी संघ एंव मंहत सोमगिरी महाराज उपाध्यक्ष दिल्ली संत महासभा के सानिध्य एंव शुभ आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
गोदावरी मंदिर विकास समिति मीडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी ,गणेशलाल व्यास एंव भु-देवों के सानिध्य में हवनात्मक लघुरुद्र पुजन द्वारा नौ कुंडी यज्ञ 18 यजमानों द्रारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर योगी प्रकाशनाथ ने पावन शिवालय जीर्णोद्धार की प्रगति पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए सभी यजमानों को पुजन में समर्पण हेतु बधाई एंव शुभकामनाऐ दी। आपने अपने जीवन को सफल बनाया है, साथ ही मंहत सोमगिरी महाराज ने पावन शिवालय का गति ओर प्रगति पर यजमानों एंव समिति दायित्व धारीयों को साधुवाद ज्ञापित किया।
सह- कोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास द्वारा आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
पुर्व में गोदावरी मंदिर विकास समिति द्वारा द्रेय संतों का फुल मालाओं शाल एंव शिवालय प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष भरत कलाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।संचालन करते हुए सचिव शंकर पंचाल ने मंदिर जीर्णोद्धार की अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
शिलापुजन कार्यक्रम को सफल आयोजन में हंसगिरी महाराज  एंव गोदावरी मंदिर विकास समिति के संरक्षक अमृत डामोर, प्रकाश कलाल, मार्गदर्शक  बंशी भाई पटेल, अध्यक्ष भरत कलाल,सचिव शंकर पंचाल, सह-सचिव हरीश पानेरी,कोषाध्यक्ष बदामीलाल सुधार, सह-कोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, बालु भाई जोधावत, मनोज कलाल, अशोक  त्रिवेदी,अर्जुन पंचाल, नंदकिशोर त्रिवेदी,दिनेश अहारी,कैलाश दर्जी,गजेंद्र पानेरी, केवलचंद कलाल, लव सितलानी,मुकेश टांक, देवीलाल कलाल, प्रहलाद भाटिया,जीतु भाई पंचाल, राजेश टेलर, हिंमाशु पंचाल, नरेश अग्रवाल, कपील सितलानी, हीरालाल टेलर आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
आभार संरक्षक प्रकाश कलाल द्रारा व्यक्त किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम में भण्डारा लक्ष्मण पंचाल खेरवाडा एंव टेंट डेकोरेशन व्यवस्थाऐ राजु भाई कलाल, छाणी  के सौजन्य से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?