Home » राजनीति » भींडर ग्रामीण मंडल में रक्तदान सम्पन्न

भींडर ग्रामीण मंडल में रक्तदान सम्पन्न

रक्तवीरों ने लिया बढ़ चढकर हिस्सा

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!सेवा पखवाड़ा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी भींडर ग्रामीण मंडल के द्वारा आज रक्तदान शिविर उप स्वास्थ्य केंद्र अमरपुरा खालसा में आयोजन किया गया । मंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में काफी जोश देखा गया ।
रक्तविर बनने के लिए बढ़चढकर हिस्सा लिया, 132 युवाओं ने रक्तवीर बनकर रक्तदान किया ।
मंडल पदाधिकारियों ने एवं वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने रक्त वीरों का सम्मान कर हौंसला अफजाई की ।
साथ ही रक्तदान कराने आई GBH टीम का भी अभिनंदन किया ।
कार्यकर्ता  व रक्तवीरों में मोदी जी के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो शूट करवाने का जोश देखा गया ।
कई रक्तवीरों ने प्रथम बार रक्तदान कर विकास पुरुष नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की । कार्यक्रम में विधायक उदयलाल डांगी, मंडल अध्यक्ष विपिनगिरी गोस्वामी, पंचायत समिती सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, भंवरलाल जी रावत बग्गड़, अशोक जैन अमरपुरा, प्रकाश जाट, प्रकाश सेन बड़गांव, मुकेश चौबीसा हमेरपुरा, भरत जनवा, जितेंद्र तेली, सीताराम साहू कुंथवास, गोपाल खटीक, गोपाल दास, भगवतीलाल व्यास, नंदलाल व्यास, धीरज व्यास, सुरेश जाट, सुरेश सुथार, प्रेम मेनारिया मेनार, गजेंद्र मेनारिया खरसान, कालूलाल लोहार, हीरालाल गायरी भोपाखेड़ा, कमलेश बुज, मनोज सुथार, राकेश जाट खेरोदा, जितेंद्र मेनारिया खरसान, राहुल मेनारिया खरसान सहित कई सैकड़ों रक्तवीरों ने रक्तदान किया ।
   इस मौके विधायक डांगी ने सभी को जिम्मेदारी दी कि आगामी 25 सितंबर को मोदी जी की प्रस्तावित रैली में भाग लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?