

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ब की मासिक बैठक उपशाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता तथा संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य एवं उपशाखा स्थाई समिति सदस्य जगदीश चंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त सदस्य गणेश लाल डांगी, कंप्यूटर शिक्षक जिलाध्यक्ष विकास पाराशर के विशिष्ट आतिथ्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुरकिया में आयोजित की गई। बैठक में 24 अगस्त को उपशाखा की प्रस्तावित वार्षिक बैठक तथा उपशाखा कार्यकारिणी चुनाव जोगणिया माता मंदिर परिसर में करवाने की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में शिक्षक शिक्षा और शिक्षार्थी की समस्याओं की चर्चाओं के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बी एल ओ को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से रहत देने, विद्यालयों में पद विरुद्ध लगे तथा अधिशेष शिक्षकों की वेतन समस्या का निराकरण करवाने, तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के अध्यापकों के पदोन्नति तथा स्थानांतरण करने, 2007-8 में नियुक्त शिक्षक एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति का निराकरण करने, सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत विषयों के व्याख्याता तथा वरिष्ठ अध्यापक के पद सृजन करना, कुक कम हेल्पर का मानदेय बढ़ाने, निशुल्क पाठ्य पुस्तिका एवं कार्यपुस्तिकाओं की विद्यालयों में समय पर आपूर्ति करवाने आदि मांगों के प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों तथा राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संचालन उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह तथा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली ने किया बैठक के दौरान उप शाखा महिला मंत्री किरण पहाड़ियां, हीरालाल जाट, नारायण लाल डांगी, संजय कुमार दर्जी, मनोहर सिंह झाला, पुष्कर लाल मालवीय, मूलचंद सेनी, प्रदीप कुमार आमेटा, अविनाश रावल, गंगाराम डांगी, विजय सिंह राव, बाबूलाल गुर्जर, गंगाराम डांगी, छोटेलाल मीणा, कमलेश मीणा, सोहनलाल गमेती, ओंकारलाल कुम्हार, अजय जोशी, शंकरलाल डांगी, नारायण सिंह राव, लक्ष्मीलाल प्रजापत, भूरालाल भील सहित अन्य सैंकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।







Users Today : 0