

मेनार से लेकर राणेरा महादेवजी, नान्दोली खुर्द तक निकली कावड़ यात्रा, 17 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में पूरी की, मंदिर परिसर में किया पौधरोपण
रिपोर्ट कन्हैया लाल मेनारिया
बांसड़ा ….. श्रावण मास के पावन अवसर पर विहिप, बजरंग दल एवं कावड़ यात्रा संघ मेनार के संयुक्त तत्वावधान में सर्व हिन्दू समाज द्वारा मेहतागढ़ मेनार से राणेरा महादेवजी, नान्दोली खुर्द, ढूंढिया तक गौ रक्षार्थ, विश्व कल्याण के लिए एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशाल कावड़ यात्रा निकाली गयी, जिसमें शिव भक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा की रास्ते तक छोटे पड़ गए, वही रास्ते में 2 दर्जन से भी ज्यादा गांवो के श्रद्धालुओं ने स्वागत, सत्कार के लिए पलक पांवड़े बिछा दिए। हाथों में कांवड़ लेकर कदम आगे बढ़ा रहे थे। इस कावड़ यात्रा में 51 गांवों से भी ज्यादा गांवों के लोग शामिल हुए, वही राणेरा महादेवजी मुख्य द्वार पर 51 गाँवो के कावड़ियो का समागम हुआ, जिसमें तकरीबन 10 हज़ार से ज्यादा महिला, पुरुष पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता, लाल पाग और महिलाएं लाल साड़ी में शामिल हुए।
मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे से रुद्राभिषेक एवं हवन
कावड़ यात्रा को लेकर रविवार सुबह 7 बजे राणेरा महादेव मंदिर स्थित यज्ञशाला में पंडित के सानिध्य में रुद्राभिषेक, रुद्र हवन, 5100 पारथेश्वर पूजन शुरू हुआ, जिसमें यजमानों ने आहुतियां लगाई, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 12.35 बजे हुई। भोलेनाथ का फूलों, इन्त्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही मेहता और ढूंढिया सरपंच मेता डांगी की ओर से मंदिर परिसर में कांवड़ियों के साथ पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा का जिम्मा लिया।
7 नदियों के जल से शिवजी का किया जलाभिषेक
कावड़ यात्रियों ने मेनार ब्रह्म सागर के पाल पर स्थित मां जगदम्बा के दरबार में 7 नदियों के जल से कांवड़ भरा। इससे पूर्व क्षेत्र की मुख्य शक्तिपीठ अम्बामाता जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ जगदंबा, ठाकुरजी, महादेवजी एवं कावड़ की पंडित मांगीलाल आमेटा के सानिध्य में पूजा अर्चना कर सुबह 8 बजे यात्रा शुरू की गई, जो मेनार से शुरू होकर वाना पहुँची, तो वाना में बरोडिया, बांसड़ा, खेड़ली व वाना के श्रद्धालुओ ने जोरदार स्वागत किया व कावड़ यात्रा में कावड़ लेकर शामिल हुए, ततपश्चात वहां से डांगीखेड़ा, कीर की चौकी, ढूंढिया गांव में होते हुए 7 घंटे से नान्दोली खुर्द स्थित राणेरा महादेव जी पहुँची, जहा सभी कावड़ियों ने गंगाजल, पंचामृत एवं बिलपत्र से शिवजी का अभिषेक किया। रास्ते में बैंड बाजो पर मधुर बजते धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु खूब थिरके, साथ ही आगे-आगे युवा भगवा ध्वज लहराते हुए चले। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए नृत्य किया।
जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
कावड़ियों का वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदयलाल डांगी, सीआर रतन सिंह राठौड़, प.स. वल्लभनग प्रधान देवीलाल नंगारची, मेनारिया ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया सहित पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया।







Users Today : 23