
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन सुरक्षा कैम्पों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कैम्पों की तैयारियों के संबंध में आज उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय मावली में बैठक का आयोजन किया जिसमें विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मावली, प्रोग्रामर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग मावली एवं उपखण्ड क्षेत्र मावली के समस्त शाखा प्रबंधक उपस्थित रहेः-
कैम्पों में योजनाओं का नाम एवं विवरणः-
1. प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजनाः यह सरकारी समर्थित लाइफ इंश्योरेंस स्कीम 2015 में शुरू की गई थी, यह स्कीम देश भर के लोगों को किफायती लाइफ इंश्योरेंस कवरेज प्रदान के लिए शुरू की गई है. इस स्कीम में 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के बीच कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में नामांकन कर सकता है, यह योजना 436 रूपये प्रति वर्ष के प्रीमियम पर दो लाख रूपये का दुर्घटना और विकलांगता कवर प्रदान करती है।
2 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः एक दुर्घटना बीमा योजना है जो 18 से 70 वर्ष के आयु के भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। यह योजना 20 रूपये प्रतिवर्ष की प्रीमियम पर 2 लाख रूपये का दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता कवर प्रदान करती है।
3. प्रधानमंत्री जनधन योजनाः भारत सरकार द्वारा 2014 में शुरू की गई एक वित्तिय समावेशन योजना है। इसका उद्देश्य खाता खारको को सभी एटीएम रूपे डेबिट कार्ड जारी किया जाता है. इसमें 02 लाख रूपये का लाइफ इंश्योरेंस कवरेज है, दुर्घटना की सुचना 30 दिवस पूर्व देवें। नये खाते खुलवाने एवं ईकेवाईसी का कार्य किया जावेंगा।
4. अटल पेंशन योजनाः- भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक पेशन योजना है, जिसका उद्देश्य अंसंगठित क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु का कोई भी भारतयी नागरिक, जिसके पास बचत बैंक खाता है, एपीवाई खाता खोल सकता है। 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ग्राहकों को 1000 से 5000/- तक की मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है जो उनके द्वारा चुने गए योगदान पर निर्भर करती है।








Users Today : 83