
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। नगर में स्थित दिगंबर जैन कांच मंदिर में अष्टांहिक पर्व के पांचवें दिन पंडित जयंत गांधी के मंत्रोच्चारण से शांति धारा वसु निधि परिवार ने की। इस मौके पर नंदीश्वर द्वीप के बावन जिनालय एवम पंच मेरु के अस्सी जिन धाम पर अर्घ्य चढ़ाकर पूजा की। समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि व्रती कमला बाई नागदा ने लगातार पांचवें उपवास पर समाज द्वारा तप अभिनंदन किया गया। महिला मंडल की महामंत्री ने बताया की उन्नीस महिलाएं अष्टानिका व्रत कर रही है। सभी महिलाएं कमला बाई नागदा के घर पर पांचवे उपवास के तप का अनुमोदना की।








Users Today : 94