
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा) बनेड़ा !उपखण्ड सर्किल के खेडलिया और चमनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबंल पखवाड़े के तहत शिविर आयोजित किए गए
खेडलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शिविर प्रभारी और उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान पेंशन सत्यापन, खाद्य सुरक्षा, जनाधार अपडेट, जन्म मृत्यु पंजीकरण सहित अन्य विभागों से आमजन के कार्यो का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को शिविर के माध्यम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित शिवराज पुत्र डालूं भील जो कि क्षय रोग से पीड़ित हैं जो कि पुर्व में चिकित्सालय आया था। जहां पर चिकित्सक द्वारा शिवराज के बलगम और रक्त की जांच करवाने पर उसके क्षय रोग होने की पुष्टि हुई थी । जिसका उपचार जारी है।
शिविर के दौरान प्रभारी व्यास एवं नायब तहसीलदार रमेश चंद्र सोनी के द्वारा शिवराज को निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया । इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा, डा अजय कुमार ज्वाला , ईश्वर सिंह तंवर सहित अन्य जने उपस्थित थे
वहीं चमनपुरा में शिविर में प्रभारी / विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागीय योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारियां देने के साथ ही शिविर प्रभारी ने अधिकारियों को आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के बारे में निर्देशित किया। शिविर के प्रभारी के समक्ष रवि पुत्र पुषालाल गुर्उजर उपस्थित हुआ।जो कि क्षय रोग से पीड़ित हैं। तथा उसका उपचार जारी है जिसको शिविर के दौरान शिविर प्रभारी परसोया, नायब तहसीलदार सत्यनारायण लुहार द्वारा भामाशाह भेरू सिंह राणावत के सहयोग से रवि गुर्जर को निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक माया गुर्जर, डॉ मुकेश शर्मा सहित अन्य जने उपस्थित थे !








Users Today : 35