
आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव का अरिहंत नगर डबोक से देबारी की ओर विहार
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। पुलक मंच जिनशरणं शाखा के प्रवक्ता उज्जवल जैन ने बताया कि शाखा द्वारा दिनेश खोड़निया, आदिश खोड़निया व उनके परिवार का अभिनन्दन किया गया।
जिनशरणं शाखा अध्यक्ष अमित गनोडिया ने बताया कि गुरुदेव का 2 जुलाई को भटेवर से विहार कर के आर ई सोसायटी अरिहंत नगर डबोक में भव्य प्रवेश हुआ जहाँ दिनेश जी, आदिश जी खोड़निया द्वारा भव्य स्वागत बेंड बाजों व पुष्प वर्षा के साथ किया गया। परिवार द्वारा रात्रिकालीन भजन संध्या के साथ सभी आने वाले भक्तों के लिए भोजन से लेकर समुचित व्यवस्था की गई थी। दो दिन में खोड़निया परिवार द्वारा जो गुरुभक्ति व व्यवस्था की गई उसके लिए पुलक मंच जिनशरणं शाखा द्वारा उनका व उनके परिवार का बहुमान किया गया। इस अवसर पर पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत, शाखा सरंक्षक सुशील गांधी,अध्यक्ष अमित गनोडिया,महामंत्री अभिषेक भंवरा, रोहित भाणावत, आदिश खोड़निया,लोकेश भवरा,गुणभद्र वानावत, डॉ अल्पेश कोठारी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। 4 जुलाई सुबह गुरुदेव ने अरिहंत नगर से देबारी विहार किया जहाँ से 6 जुलाई सुबह भव्य प्रवेश उदयपुर में होगा।








Users Today : 101