
खैरवाड़ा । थानाधिकारी दलपत सिंह ने सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों से आगामी त्यौहार शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। दलपत सिंह शुक्रवार को खेरवाड़ा थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सदियों से प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार और पर्व मनाने की परंपरा चल रही है ,जिसे अक्षण कायम रखना है। सिंह ने कहा कि क्षेत्र में चल रही अवैध व अनैतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करावे ताकि उन पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को रोकने की मांग की। सदस्यों ने बाइक चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगाने की मांग की। बैठक में खेरवाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक दिगविजय सिंह ,व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन, मुस्लिम समाज के सदर गुड्डू भाई, भरत जैन, आफताब मकरानी, सरफराज खान, नईमुद्दीन खान, संजय सोनी, सहित सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। आभार थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने ज्ञापित किया।








Users Today : 33