Home » आज फोकस में » भारत स्काउट गाइड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

भारत स्काउट गाइड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस तथा वंदे गंगाजल संरक्षण महा अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा तथा स्थानीय संघ के अन्य विद्यालयों में विविध कार्यक्रम किए गए। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि स्काउट एवं गाइड यूनिट द्वारा विभिन्न जल सरोवरों तथा तालाब की सफाई वृक्षारोपण तथा परिंडे एवं चुग्गेपात्र लगाए।  इस दौरान जल संरक्षण से संबंधित निबंध, पोस्टर तथा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ग्रीष्मावकाश नियमित रूप से टोली बनाकर परिंडों में पानी एवम चुग्गा पात्र में दाना  डालने तथा जल संरक्षण जन अभियान की शपथ ली गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित