(प्राध्यापक एक भी नहीं, वरिष्ठ अध्यापकों ने पढ़ाया )
खेरवाड़ा। उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगरा कलां का 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार डामोर ने बताया कि यहां पिछले तीन सालो से प्राध्यापक के पद स्वीकृत नहीं हुए है ऐसी स्थिति मे वरिष्ठ अध्यापकों ने पढ़ाया। सभी वरिष्ठ अध्यापकों ने कठिन मेहनत की, इसका परिणाम कुल 11 मे से 5 छात्र प्रथम एवं 6 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति पोगरा कलां ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी।








Users Today : 67