Home » आज फोकस में » खैरवाड़ा पंचायत समिति की साधारण सभा में 13 प्रधान मंत्री ग्राम सड़कों का अनुमोदन

खैरवाड़ा पंचायत समिति की साधारण सभा में 13 प्रधान मंत्री ग्राम सड़कों का अनुमोदन

खेरवाडा। राज्य सरकार के निर्देशन पंचायत समिति खेरवाडा के सभागार विशेष साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्व सम्मति से 13 प्रधान मंत्री ग्राम सड़कों के  चौथे चरण के लिए डी आर आर पी कैन्डीडेट रोड़ एवं सी एन सी पी एल के प्रस्तावों का अनुमोदन किया।
   विशेष साधारण सभा के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि  विकास अधिकारी मदन लोहार, अध्यक्षता पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा ने की।
  मुख्य अतिथि डाक्टर परमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि  जनप्रतिनिधि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि जहाँ भी सड़कों की आवश्यकता है, उसका प्रस्ताव बनाकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता खण्ड खेरवाडा को दें। डाक्टर परमार ने अधिशाषी अभियन्ता नटवर डामोर को निर्देश दिए की प्रस्ताव में जो  सड़कों की लम्बाई दी है, उसकी एक बार पुनः सर्वे कराले। वर्तमान में जो सडकें दी है, इसके बाद की जनसंख्या की सड़कों का प्रस्ताव बना कर तैयार रखने के निर्देश दिए।
सभा में अधिशाषी अभियन्ता नटवर डामोर ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र खेरवाडा में 13 प्रधान मंत्री ग्राम सड़कों का अनुमोदन किया गया है।  जो निम्नानुसार  है  लक्ष्मीपुरा, पालिया, लराठी, साबरुण, खानमीन, कण्डाल, चौकी, मीठीमहुडी, मोथली, नीचला तालब का सामीतेड फला, कारछा कला, सामीतेर, सुवेरी सड़कों के अनुमोदन किया गया है।
  सभा में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अरुण मीणा ने बताया कि अब गर्मी शुरू हो गई है, लू से बचने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र के सरपंचों से आग्रह किया कि जिन पंचायतों में उप स्वास्थ्य केन्दों के भवन कण्डम हो गयें है, उनके लिए नये बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराये। इसी प्रकार से पी एच डी के सहायक अभियन्ता आलोक गरासिया ने भी पानी की टंकी का निर्माण के लिए भूमि का पट्टा उपल्बध कराने का आग्रह किया। सभा में आमजन की समस्याओं, पेयजल, बिजली, सडक पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विशल्या कोठारी, पंचायत समिति सदस्य दामोदर लाल भणात, थावरचन्द डामोर, हरीसिंह राजपूत, सरपंच, अधिकारी उपस्थित थे। अन्त में  प्रधान पुष्पा मीणा ने धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?