
सचिन गंगावत
ऋषभदेव । अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् शाखा ऋषभदेव के 15 सदस्य आर्यिका गणिनी प्रमुख 105 ज्ञानमती माताजी के सानिध्य एवं आशीर्वाद से दिनांक 5 जनवरी को अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने रवाना हुए। युवा परिषद ऋषभदेव के शाखा अध्यक्ष आशीष गांधी ने बताया कि ऋषभदेव शाखा से प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन गनोडीया, देहात जिला अध्यक्ष सुनील लुणदीया, प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल गांगावत ,महामंत्री कुशल शाह, संरक्षक मिथीलेश जैन, कोषाध्यक्ष नितीश जैन, उपाध्यक्ष अक्षय दलावत पदाधिकारियों सहित सदस्य महेंद्र दलावत,पारस गांधी, रमेश भंवरा,दिक्षांत किकावत, गौरव वालावत एवं राजु भाई आदि अधिवेशन में भाग लेने रवाना हुए।
उक्त जानकारी मीडिया जगत के जाने माने पत्रकार सचिन गंगावत ने दी।








Users Today : 8