
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। कनबई खंड में खंड क्षेत्र कि गांव से आए सैकड़ो स्वयंसेवकों द्वारा कनबई नगर में विराट पथसंचलन निकाला गया। पथ संचलन गांव के बाजार से गुजरते गांव वासियो के लिए विश्मय और खुशी का वातावरण देखा गया। गांव वासियो और बाजार वासियों ने पथसंचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गांव के ग्राम पंचायत, व्यापार मंडल और अन्य स्वयं सेवी संगठनों ने पथ संचलन के स्वागत में स्वागत द्वारा लगाए। पथ संचलन गांव के प्रमुख मार्गो से गुजरता हुआ पुनः संघ स्थल पर आकर के एक धर्म सभा में परिवर्तित हो गया।
धर्म सभा में जिला प्रचारक जिला प्रचारक सुनीलकुमार ने बौद्धिक दिया और संघ के शताब्दी पूर्ण करने पर गांव-गांव में इस तरह के पथसंचलन करने और मानव सेवी कार्य किए जाने पर प्रकाश डाला।
स्वयंसेवक संघ एक अनुशासित संघ है, मानव सेवी संगठन, और संस्कार देने वाला संगठन है। संचालन सुरेश गरासिया एवं दयाराम खराड़ी ने किया। संचलन में जीवराजखंड प्रचारक, अमृतलाल पांचाल खंड संचालक, पन्नालाल मीना प्रांत जागरण प्रमुख, जयप्रकाश लीलड़ी खंड कार्यवाहक, महेश रावल ग्राम विकास प्रमुख, मनसुख डामोर, बजरंग अग्रवाल, विमल कोठारी, मुकेशटाक, नाथू लाल कलसुवा, धूलेश्वर बशोहर , साकरचंद गमेती, बच्चू लाल खराड़ी, बाबूलाल खराड़ी, बदलाल खराड़ी, अरविंद कलाल, ईश्वर कलाल, विनोद जोशी, प्रदीप जोशी, प्रदीप कलाल, बाबूलाल गमेती,कांतिलाल गमेती , कपिल कलाल, राजेश कलाल, राजहंस कलाल, नरेश दर्जी, अशोक कलाल, दुर्गा देवी सरपंच सरेरा, ललिता परमार एडवोकेट, कुरिचंद कलाल, गहरी लाल कलाल, पंकज कलाल, महिपाल गमेती, ने भी भाग लिया।
संचलन के दौरान पुलिस स्टेशन पटिया की तरफ से एहतियात पर सुरक्षा चकचोबंद थी, जिसमें थानाधिकारी सहित महिला पुलिसकर्मी भी पथ संचलन में साथ चल रही थी। अंत में गट्टू लाल बारोट ने आभार व्यक्त किया।








Users Today : 14