
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि छात्र- छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। डाक्टर परमार आज उपखण्ड नयागांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के प्रांगण में आयोजित ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 2024-2025 नयागांव में मुख्य अतिथि के पद से समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये युवा महोत्सव हमारे देश की, राज्य एवं स्थानीय संस्कृति को बचाने के लिए ये युवा महोत्सव आयोजित किया जाता है तथा युवाओं को इसकी प्रेरणा मिलती है। डाक्टर परमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में राजकीय महाविद्यालय नयागांव में पी .जी की कक्षाएं, राजकीय कन्या महाविद्यालय नयागांव तथा उपखण्ड खेरवाडा में राजकीय विधि महाविद्यालय खुलवाने व राजकीय महाविद्यालय नयागांव परिसर में एक बड़ा सभागार का निर्माण कराने की पूरी कोशिश रहेगी। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नयागांव एवं क्षेत्र के प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही हमारी संस्कृति की जानकारी भी बच्चों को देवे, तब ही युवा महोत्सव मनाना सार्थक होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ना चाहिए। डाक्टर परमार ने समारोह में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बडे मैदान की आवश्यकता है,इसके लिए भूमि की व्यवस्था करें।इससे पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मन्ना लाल मेघवाल ने अतिथियों का माला, साफा, शाल ओढाकर स्वगत करते हुए युवा महोत्सव पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस युवा महोत्सव में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविता, समूह गान, ड्राइंग, आशुभाषण, विज्ञान माँडल, प्रतियोगिता आयोजित की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मन्ना लाल मेघवाल विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा, स्थानीय सरपंच ईश्वर लाल डामोर,गुणवन्त जैन, गौतम लाल पटेल थे। समारोह में महात्मा गॉंधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय नयागांव की बालिकाओं द्वारा, स्वागत गीत, सामुहिक नृत्य गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य मणिदेवी, सूरज डामोर,स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश फनात,क्षेत्र के प्रधानाचार्य मोहन खराडी, कमला शंकर दरंगा, ईश्वर लाल पटेल, चन्द्र कान्त व्यास, रमेश चन्द्र सालवी, ईश्वर लाल फनात, कमजीराम, जय कृष्ण रावल, कल्पेश मीणा, ससुराल, सविता मीणा, नारायण सालवी, उपखण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी, ग्रामीण उपस्थित थे।








Users Today : 14