
धरणेन्द्र जैन
खैरवाडा। क्षेत्र के जाने माने जन जन में प्रिय, संतों के संत आचार्य,महंत भारत भूषण जोशी को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती महोत्सव पर काठमांडू नेपाल में जंबुद्वीप पद्म श्री अलंकरण 2024 प्रदान कर विभूषित किया जायेगा। 26 दिसम्बर को होटल पशुपति आनंद काठमांडू नेपाल में वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा श्री जोशी के ईमानदारी, पूर्णनिष्ठा, समर्पितभाव, अनुशासित, समयपालक होकर उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य, जनसहयोग, शत प्रतिशत परिणाम, विधार्थियों को खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया, जरूरतमंद विधार्थियों को आगे बढ़ने में हर संभव मदद, विधार्थियों का नवाचारों के माध्यम से बहुमुखी विकास, कोरोना काल में देर रात्रि तक आमजन की सहायता करना, अपनी कथा में गाय के लिये एक रोटी रोज हर घर से आव्हान, गृहस्थ संत होकर आध्यात्म के द्वारा भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रचार करने हेतु यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री रवि किरण साहू द्वारा प्रदान किया जायेगा। ज्ञात रहे राउमावि सुवेरी के शारीरिक शिक्षक श्री जोशी को पूर्व में तहसील, उपखंड, जिला स्तर एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस पर भी सम्मानित किया जा चुका है। सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि 192 राष्ट्रों के नागरिक अभिनंदन समारोह में महंत भारत भूषण जोशी का कर्म स्थती से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर जंबुद्वीप पद्म श्री अलंकरण से विभूषित किया जायेगा।








Users Today : 14