
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की संभाग स्तरीय बैठक सांवरिया जी में सम्पन्न
सांवलियाजी ( कन्हैयालाल मेनारिया ) ! राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर संभाग की संभाग स्तरीय बैठक रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडफिया,सांवरिया जी में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के मुख्य आतिथ्य और जयमाला पानेरी प्रदेश महिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुशीला जाट प्रदेश सह संगठन मंत्री महिला,राजेश्वर त्रिपाठी संयोजक प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ,नटवर लाल पांचाल संयोजक सेवानिवृत शिक्षक प्रकोष्ठ रहे।
संभाग संयुक्त मंत्री पुरोहित ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने बताया कि हमारा संगठन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है।हम शिक्षक हित के साथ ही समाज और राष्ट्रहित के लिए हमेशा कार्यरत हैं।संगठन 4क की अवधारणा पूरी करने वाला प्रदेश का एकमात्र संगठन है।हमारे पास कार्यालय, कोष,कार्यकर्ता और कार्यक्रम है।पुष्करणा ने विभिन्न जिलों में हाल ही हुए संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए हर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।बैठक में संगठन द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे प्रधानाचार्य संवाद कार्यक्रम,जिला महिला विचार गोष्ठी की समीक्षा कर सभी जिलों के कार्य को संतोषप्रद बताया।साथ ही आगामी जनवरी माह में चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी में होने वाले प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन की तैयारी के लिए जिले अनुसार जिम्मेदारी तय करते हुए योजना से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए उस पर विस्तृत चर्चा की।संगठन के कार्यकर्ता निर्माण को लेकर दिसम्बर माह में होने वाले प्रदेश अभ्यास वर्ग को लेकर चर्चा हुई।इस अभ्यास वर्ग में उदयपुर संभाग से लगभग 705 सदस्य अपेक्षित रहेंगे।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई जिनमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्गो के स्थानांतरण,पदोन्नति, पीडी मद में समय पर वेतन भुगतान कराने, पैराटीचर,शिक्षा कर्मी और संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण,25 वर्ष से कम सेवा पर सेवानिवृत होने पर पूरी पेंशन नहीं मिलने वाले सेवानिवृत शिक्षकों के पेंशन भुगतान, बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई।प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने सभी शिक्षक समस्याओं के शीघ्र समाधान का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र पुरोहित संभाग संयुक्त मंत्री ने किया।इस अवसर पर उदयपुर संभाग से सुषमा विश्नोई सदस्य प्रदेश महिला कार्य प्रकोष्ठ,तेज़बहादुर सिंह,देवी लाल पटेल,मंजू कुमावत, पुष्पेंद्र सिंह झाला,पूरण मल लौहार ,रामप्रसाद मानम्य ,डॉ हीरा लाल लुहार,तेजपाल सिंह शक्तावत,हेमंत मेनारिया, गोपाल मेनारिया,कमल कुमार आमेटा,सुजीत त्रिपाठी,सुरेश चंद्र बढ़वा, मंगल कुमार जैन सहित संभाग से विभाग संगठन मंत्री,समस्त जिला संगठन मंत्री,जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री,जिला कोषाध्यक्ष,जिला महिला मंत्री ने भाग लिया।








Users Today : 14