Home » धर्म » ऋषभदेव में पिच्छिका प्राप्ति का बलवंत जैन बल्लू परिवार को मिला सौभाग्य !

ऋषभदेव में पिच्छिका प्राप्ति का बलवंत जैन बल्लू परिवार को मिला सौभाग्य !

ऋषभदेव में पिच्छिका प्राप्ति का बलवंत जैन बल्लू परिवार को मिला सौभाग्य_धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पूलक सागर जी गुरुदेव की पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य त्वरित जैन अंतरास्ट्रीय जन जन में प्रिय कवि बलवन्त बल्लु परिवार को प्राप्त हुआ ।
भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव का पिछि परिवर्तन कार्य क्रम गुरुकुल स्थित विशाल सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमे हजारों की संख्या में श्रावक उपस्थित थे।  प्रतिवर्ष चातुर्मास उपरांत पुरे संघ को समाज द्वारा नवीन पिछिका प्रदान की जाती है, तथा पुरानी पिछि आचर्य श्री अपने परम् भक्त को प्रदान करते है, उसी अनुरूप आचर्य पूलक सागर जी गुरुदेव ने अपनी पिछि राष्ट्रीय कवि बलवन्त बल्लु  के पुत्र त्वरित जैन को प्रदान की। जैसे ही बलवंत बल्लू परिवार को पिच्छिका प्रदान करने के नाम की घोषणा हुई पूरे पंडाल में हजारों गुरु भक्तों ने करतल ध्वनि से अनुमोदना की। पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा, चारों तरफ अनुमोदना के जयघोष गूंज उठे। ऋषभदेव के इतिहास में पहली बार जबरदस्त आयोजन को लेकर गुरु भक्तों में आपार उत्साह था।  इस अवसर पर देश भर से जैन धर्म के अनुयाई की उपस्थिति रही जिसमें अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, बड़ौदा, पुणे, वापी, उदयपुर, जयपुर, लखनऊ ,वाराणसी ,दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश से हजारों भक्तों की उपस्थिति मैं अंतरराष्ट्रीय कवि बलवंत जैन बल्लू परिवार को पीछीका प्रदान की गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?