Home » सम्मान » मावली में कार्मिकों का किया सम्मान अभिनदंन।

मावली में कार्मिकों का किया सम्मान अभिनदंन।



मावली,मावली कार्यालय समय पश्चात मावली में ब्लॉक स्तरीय सम्मान अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रा उ प्रा वि गिरधारीपुरा के संस्था प्रधान द्वारकेश जोशी को सेवा निवृत्ति पर व भगवत प्रसाद को राज्य स्तरीय मॉडल संदर्भ केन्द्र पर पदस्थापन होने, एवं करण सिंह राव के संस्थापन अधिकारी के पद पर पदौन्नत होने से ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली द्वारा सम्मान अभिनंदन किया गया
अतिथियों का स्वागत सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, कमलेश त्रिवेदी, महेश विजयवर्गीय ने किया।

तिलक , उपरणा, माल्यार्पण, मेवाड़ी पाघ , सॉल ओढ़ाकर, श्री नाथ जी की छवि भेंट की।
संचालन एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चन्द्र चौधरी ने किया।
सम्मान अभिनंदन में जिला स्तरीय कार्यालय से प्रतिनिधित्व करने वाले विमलेश यादव, भगवत प्रसाद, सोनम कुंतल का अभिनंदन किया गया।
आभार व्यक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने किया।

सम्मान अभिनंदन के समय सोहन लाल बुनकर, आशीष कुमावत, करण सिंह राव, सतीश झा, चुन्नी लाल अहीर, शांति लाल मीणा,कमलेश त्रिवेदी, कविन्द्र शर्मा,कैलाश प्रजापत, भुपेन्द्र सिंह, राधेश्याम, पंकज कुमार, सरसी बाई, रमेश बड़गुर्जर, महेंद्र सिंह, शंकर लाल सहित कार्यालय स्टाफ़ व विदा हो रहे कार्मिकों के परिवारजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?