Home » मावली » सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिक का संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर ने किया स्वागत अभिनंदन

सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिक का संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर ने किया स्वागत अभिनंदन

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी),28 फरवरी 2026, शनिवार। समग्र शिक्षा मावली में दस वर्षों से सेवारत चुन्नी लाल अहीर का शनिवार को राजकीय सेवा से 28 वर्षीय सेवा से ससम्मान ब्लॉक कार्यालय से विदा किया गया।
प्रमोद कुमार सुथार    संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर, मांगी लाल मेनारिया, दिनेश चंद्र विश्व कर्मा प्रधानाचार्य आसावरा, डॉ. हेमंत मेनारिया प्रधानाचार्य एकलिंगपुरा, प्रधानाचार्य भान सिंह राव, सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर ,  सेवा निवृत्त शिक्षा अधिकारी घनश्याम पुजारी,   जिला शिक्षा अधिकारी मा.मुख्यालय उदयपुर के संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव,उप प्रधानाचार्य राम लाल अहीर, उप प्रधानाचार्य  
मांगथला वंदना शर्मा, सहायक जनरल मेनेजर अनील शर्मा, समग्र शिक्षा के संदर्भ व्यक्ति रहे राकेश पंडिया व मुकेश आमेटा, रामकेश कोली, लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत द्वारा सेवा निवृत्त होने वाले अहीर का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, शाल  ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
संचालन संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी ने किया।
कार्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों, शिक्षकों, सेवा निवृत्त होने वाले अहीर के परिवारजनों उपस्थित संभागियों सहित एक साथ स्नेह भोज आयोजन कर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
अहीर की प्रथम नियुक्ति भीलूड़ा (सागवाड़ा)  जिला डूंगरपुर, देलवाडा, करोली, नाथद्वारा ,कोठारिया, सालोर ब्लॉक-  खमनोर जिला राजसमंद, एवं मावली (उदयपुर) में सेवाएं प्रदान की ।

सेवा काल के दौहरान दो बार उपखंड अधिकारी नाथद्वारा एवं एक बार मावली उप खण्ड अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उप खण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया।
व्यवस्थाओं में सहयोगकर्ता शांति लाल मीणा, विनोद पुरी गोस्वामी, कमलेश त्रिवेदी, शंकर लाल जाट, रमेश बड़ा गुर्जर, सरसी बाई, महेंद्र सिंह, दिपक सैन, शंकर लाल, जगदीश सिंह, जगदीश प्रसाद सिंघल, छोटे लाल मीणा, सुनील महावर, कैलाश प्रजापत,
भगवत प्रसाद बुनकर, रीना पोखरना, सतीश कुमार झा, पंकज चौधरी, राधेश्याम, प्रहलाद पुरी गोस्वामी, गौरव त्रिवेदी सहित
सभी कर्मचारियों का उत्कृष्ट सहयोग रहा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?