
मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली के गायत्रीनगर स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर में आज महिलाओं द्वारा फागोत्सव पर्व हर्सोल्लास से मनाया गया।
मंदिर में होली उत्सव के अंतर्गत भजन कीर्तन ,एकल एवम सामूहिक नृत्य का शाम बांध दिया। महिलाओं ,बच्चों आदि ने इस उत्सव में होली के रंग में सभी को सराबोर कर दिया। भगवान भोलेनाथ एवम राम जी के समक्ष जम के फागोत्सव नृत्य किये गए। ईश्वर का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर लगभग 50 महिलाओं एवम बच्चो ने भाग लिया । अंत मे प्रसाद का वितरण किया गया।
फागोत्सव में प्रमुख विद्या त्रिपाठी ,कृष्णा राठौड़ ,निर्मला पालीवाल ,अनच्छई सुथार ,सपना जिनावत ,प्रेम श्रीमाली ,सुनीता वैष्णव ,केसर बाई ,राजू गोस्वामी ,कमला आमेटा आदि उपस्थित थी।








Users Today : 4