

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को एसएच 12 पर शाहपुरा रोड पर श्री राम भोजनालय के बाहर स्थित, व 8:15 से 9:15 बजे के बीच, नया केंद्र कोडलाई में मोक्ष धाम के बाहर स्थित, व सरदार नगर में गौशाला के बाहर स्थित, पो की सफाई की गई। वही इस अवसर पर युवा पर्यावरण प्रेमी संजय जैन के (चार्ली गार्डन) में उनके पुत्र की पुण्यतिथि पर 101 पौध संस्थान के सदस्य द्वारा लगाए गए, वृक्षारोपण का कार्य किया गया। अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि साप्ताहिक सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री भेरूलाल रेगर, शांतिलाल धावा, नंदकिशोर माली, गीताबाई माली, सुंदर सिंह चौहान, सत्यनारायण शर्मा, देवीलाल माली, बालकृष्ण सोडानी, मनोज काबरा, अमर सिंह पंवार, रमेश चंद्र कोहली, उमेश चंद्र छिपा, सत्यनारायण खटीक, दामोदर जीनगर, लोकेश चंद्र पाटोदिया, शोभा लाल जाट, दिनेश कुमार रेगर, संजय जैन, हर्षिता जैन, सुभाष चंद्र तंबोली, हेमराज रेबारी, राकेश,ने कार्य में सहयोग किया।आज 307 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 1