भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन के बदं होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी मे एक्सरे मशीन के काफी समय से खराब ( कंडम) पडे होने से यहां आने वाले रोगियों का काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा हैं। मशीन के बदं होने के लोगों को एक्सरे करवाने के लिए भीलवाड़ा जाने को मजबूर होना पड रहा है। जिसके कारण समय के साथ ही पैसो की भी बर्बादी हो रही है। मगर फिर भी नही तो चिकित्सा विभाग द्वारा और ना ही जनप्रतिनिधीयो इस और ध्यान दिया जा रहा है।








Users Today : 4