
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के राक्षी गांव में स्व देवराज रेगर की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय रात्रिकालीन वालीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
आयोजन कमेटी के राजकुमार मेघवंशी और पप्पू लाल रेगर ने बताया कि दुधिया रोशनी में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित इस वालीबॉल प्रतियोगिता में कुल छह स्थानीय टीमो भाग लिया हैं। प्रतियोगिता मे का फाइनल मुकाबला राक्षी धुरंधर और राक्षी दंबग के बिच खेला गया। निर्णायक मुकाबले में राक्षी धुरंधर ने दंबग को 2-1 से हराकर के प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में पूर्व सरपंच एवं जीएसएस अध्यक्ष सावंत खा , पूर्व सरपंच उगम लाल रेगर चेनू लाल गुर्जर , हरिलाल गुर्जर द्वारा
विजेता टीम राक्षी धुरंधर को पारितौषिक के रूप 5100 सौ रुपये नकद और ट्राफी तथा उप विजेता टीम राक्षी दंबग को पारितौषिक के रूप में 2100 रुपये नकद तथा ट्राफी प्रदान कि गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे!








Users Today : 1