
भीलवाड़ा( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा निकटवर्ती बबराणा ग्राम मे सगस जी महाराज के चौक में महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय गरबा महौत्सव के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमा को गुरूवार को धर्म तालाब में विसर्जित किया गया
इससे पूर्व महिला मंडल के शारदीय नवरात्र के अवसर पर सगस जी के चौक में चल रहे गरबा महौत्सव के अंतिम दिन बुधवार रात्रि महिलाओं और बच्चियों ने गरबा नृत्य में बढ़चढ़कर के भाग लिया तथा महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। गरबा महौत्सव के समापन के पश्चात गुरुवार को ढोल नगाडौ के पुष्प वर्षा और गुलाल अबीर उडाते हुए माता के जयकारों के साथ माताजी का विसर्जन जुलूस शुरू हूआ। जो कि गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए। धर्म तालाब पर पहुंचा। जहां पर पुजा अर्चना के पश्चात जय माता दी जय माता दी के जयघोष के पश्चात दुर्गा प्रतिमा को तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान कमलेश गर्ग शिवराज गर्ग लखन गर्ग दिनेश लोहार नोसी देवी लोहार माया देवी गर्ग मिठु देवी गाडरी मंजु देवी लोहार ममता देवी गर्ग दुर्गा देवी वर्मा सहित अन्य जने उपस्थित थे।








Users Today : 0