Home » जनसमस्या » बनेड़ा में बड़े वाहनों से रास्ते हुए अवरुद्ध

बनेड़ा में बड़े वाहनों से रास्ते हुए अवरुद्ध

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर जगह जगह बेतरतीब वाहनो को खड़ा कर देने के आए दिन रास्ते अवरूद्ध हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है
         कस्बे के मुख्य बाजार तथा चौराहो के साथ ही पथवारी चोराहे पर स्थित बाइपास पर बेतरतीब खड़े रहने ट्रेक्टर टेंपो आदि वाहनों के कारण बडे वाहनों के फंस जाने से रास्ता अवरूद्ध हो जाने की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। जिसके कारण आमजन के साथ ही राहगीरों को भी काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। मगर फिर भी प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?