Home » उदयपुर जिला » शायराना उदयपुर का वार्षिक शिखर सम्मान शायराना उदयपुर 2025

शायराना उदयपुर का वार्षिक शिखर सम्मान  शायराना उदयपुर 2025

भीलवाड़ा के डॉ अवधेश जौहरी को  पूरा कवि समाज हुआ भाव विभोर
मां पर सुनाई कविता पर सभागार हुआ नतमस्तक

उदयपुर! साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया प्रति वर्ष दिया जाने वाला शायराना उदयपुर सम्मान 2025 भीलवाड़ा  के साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार जौहरी दिया को दिया गया जौहरी हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य के पद पर रहते हुए लगभग 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन कर कई राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनो में शिरकत करते हुए राजस्थान का नाम रोशन किया है इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र , मोमेंटो,शॉल, पगड़ी , उपर्णा , के साथ शायराना उदयपुर सम्मान 2025 दिया गया

ये पुरस्कार मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीया ने प्रदान किया
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजस्थान गौरव सम्मानित डॉ जिनेन्द्र शास्त्री तथा अध्यक्षता ऐश्वर्या कॉलेज प्रबन्ध निदेशक डॉ सीमा सिंह ने की
इस अवसर पर डॉ अवधेश जौहरी ने मां पर भावुक कर देने वाली कविता सच बात बताता हु सुन लेना ओ मां याद तेरी जाती नहीं सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया
डॉ जिनेन्द्र शास्त्री ने साहित्य को युवा पीढ़ी के लिए औषधि बताते हुए साहित्य सहभागिता निभाने पर बल दिया
सीमा सिंह ने साहित्य को मूल्य रोपण का सशक्त साधन बताया
राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ जिलों से कवियों ने अपनी कविता सुना कर कवि समारोह को उल्लास उमंग से भर दिया
शायराना उदयपुर परिवार के संस्थापक मनोज गीतांकर ने वर्षपर्यंत  हुए कवि सम्मेलनों की जानकारी देते हुए आगामी भावी राज्य स्तरीय कवि सम्मेलनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए साहित्य कार्यशालाओं एवम् लिटरेचर फेस्टिवल पर होने वाली कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला
संचालन मनोज आंचलिया सीमा वेद ने किया इस अवसर पर मनमोहन मधुकर बाल कृष्ण त्रिपाठी  गुलजार प्रतापगढ़ी श्याम मठपाल इजीनियर सी पी जैन मंजूर हुसैन निशित चापलोत निखिल जैन मुरलीधर गट्टानी हाजी मोइनुद्दीन गोपाल लाल स्वर्णकार रिमझिम शर्मा शामिल शेख
प्रकाश शर्मा अनिता अन्ना डॉ शीतल श्रीमाली मोहन लाल जाट प्रशांत फ़लेजा गौतम मीणा अखिलेश जोशी गोविंद  ओड,मनीष व्यास, महावीर जावरीया लोकेश वैष्णव हेमंत सूर्यवंशी चंद्र प्रकाश विजय राज कुमावत पंकज जोशी रोडवेज प्रबंधक महेश उपाध्याय जिग्नेश शर्मा डॉ राधिका लड्ढा सूर्यप्रकाश सुवालका संतोष अग्रवाल  ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी
कार्य क्रम प्रभारी मनीष चौबीसा ने कवियो की समाज सुधार भूमिका पर प्रकाश डाला!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?