




देश आपातकाल को भारतीय इतिहास के काले अध्याय के रूप में हमेशा याद रखेगा
खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल खेरवाड़ा की डा मुखर्जी बलिदान दिवस एवं संविधान हत्या दिवस पर बुधवार को डाक बंगला परिसर में पूर्व जिला देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व विधायक नानालाल अहारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत ,पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री शंकर लाल खराड़ी तथा देहात जिला मंत्री अमित कलाल थे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन और राम चंद्र मेहता थे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंवार ने कहा कि संविधान हत्या दिवस देशवासियों को याद दिलाएगा कि संविधान के कुचले जाने के बाद देश को कैसे-कैसे हालात से गुजरना पड़ा, यह दिन उन सभी लोगों को नमन करने का भी है जिन्होंने आपातकाल की गौर पीड़ा झेली है। देश के इस दमनकारी कदम को भारतीय इतिहास के काले अध्याय के रूप में हमेशा याद रखेगा। पंवार ने गुरुवार को उदयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल के कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल से 75 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। संगोष्ठी को पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर तथा वरिष्ठ नेता पारस जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विधानसभा क्षेत्र के सात मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, बावलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वाल सिंह, कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, सेमारी मंडल अध्यक्ष केसर सिंह ,नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा ,ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष हाजाराम तथा सभी मंडलों के महामंत्रियों का दुपट्टा ओढ़ा कर अभिनंदन किया। संगोष्ठी में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन एवं दुर्गा भगोरा को जिला ग्रामीण विकास एवं समन्वय समिति दिशा का सदस्य नियुक्त होने तथा बावलवाड़ा के जयदीप फडिया के जिला दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त होने पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। संगोष्ठी में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कोठारी, पूर्व जिला मंत्री विमल कोठारी, वरिष्ठ नेता के सी शर्मा एवं बजरंग लाल अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धूलेश्वर वसोहर ,डूंगर लाल पटेल, देवीलाल मीणा ,मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल ,विक्रांत कोठारी ,मुकेश गामोठ ,कनवर सिंह ,गट्टूलाल बारोठ मंडल उपाध्यक्ष हलूराम डामोर ,प्रेमचन्द कलाल,सुरेश पलात, बादामीलाल सुथार, सुकरीता डामोर ,लक्ष्मी अहारी , ओम व्यास मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल मंडल मीडिया प्रभारी प्रहलाद भाटिया मंडल मंत्री गजेंद्र कलाल भाजयुमो जिला मंत्री राजेंद्र मीणा ,रामलाल पटेल शंकर कलाल लक्ष्मण मीणा सहित बड़ी संख्या में मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया तथा आभार जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री शंकर खराड़ी ने क्या किया।