Home » उदयपुर जिला » विधायक परमार ने निर्माणाधीन सामुदायिक चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया

विधायक परमार ने निर्माणाधीन सामुदायिक चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया

खैरवाड़ा । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी निर्माणाधीन सामुदायिक चिकित्सालय भवन का गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करवाये।
  डाक्टर परमार आज उदयपुर जिले के उपखण्ड ऋषभदेव के निर्माणाधीन सामुदायिक चिकित्सालय भवन सागवाडा का मौके पर जा कर बारिकी से निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय चिकित्सक  निर्माणाधीन सामुदायिक चिकित्सालय भवन का  समय समय पर मौके पर जाकर निरीक्षण करे कि भवन निर्माण में ली जा रही सामग्री गुणवत्ता युक्त है या नहीं। भवन निर्माण कार्य मजदूरों के भरोसे नहीं छोडे तथा निर्धारित समय में भवन निर्माण कार्य पूर्ण करवाये। मौके पर उपस्थित ठेकेदार के मुनिम से कहा कि भवन निर्माण में ली जाने वाली सामग्री गुणवत्ता युक्त होनी चाहिए।
    इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश कुमार मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, महासचिव चेतन लाल मीणा, शान्ति लाल विहात, सरपंच गडावन बद्री लाल मीणा, नलापीपला सरपंच थावरचंद मीणा,फूल चन्द, लक्ष्मण, दिनेश मीणा, डीलर कान्ति लाल, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित