
खैरवाड़ा। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने गुरुवार को उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत से मुलाकात कर खेरवाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा का सदस्य नियुक्त करने तथा बावलवाड़ा मंडल के पूर्व महामंत्री जयदीप फडीया को जिला दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त कराने पर मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर, उपरणा ओढ़ा कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया तथा आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर रावत ने कहा कि क्षेत्र के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी संगठन के कार्य का विस्तार किया जावे तथा गांव-गांव एवं ढाणी ढाणी तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय कर आम जन के सुख दुख में भागीदारी का निर्वाह हो इस हेतु अनवरत प्रयास किए जाने चाहिए। सांसद रावत ने कहा कि वह शिघ्र ही क्षेत्र का सघन दौरा करेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, वरिष्ठ नेता पारस जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, बावलवाड़ा क्षेत्र के भाजपा नेता जयदीप फडीया सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।








Users Today : 1