Home » उदयपुर जिला » वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण को समर्पित – वदे गंगा जल संरक्षण अभियान : एसडीएम गुर्जर

वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण को समर्पित – वदे गंगा जल संरक्षण अभियान : एसडीएम गुर्जर

खैरवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर सम्बोधित करते। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ” वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत 5 जून से 20 जून 2025 तक जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त राजस्थान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 जून 2025  गुरुवार को श्री केशरियाजी ग्रीन मार्बल वेलफेयर सोसायटी ऋषभदेव द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजीत किया गया । एमपीएस स्कूल के पीछे कृष्ण घाट एवं  सहायक अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग परिसर ऋषभदेव में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुर्व विधायक नाना लाल अहारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर ने की, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुर्व जिला उप प्रमुख सुन्दर लाल भाणावत , तहसीलदार विरेन्द्र राठौड़ ,सरपंच मनीष मीणा थे ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी को पुर्व विधायक नाना लाल अहारी ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर एच बी नारोलिया एवं स्टाफ एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष शीतल भाणावत एवं सचिव प्राण भाणावत , उपाध्यक्ष प्रवेश कोठारी एवं वरिष्ठ सदस्य बंसीलाल शाह, दिलीप कोठारी , राकेश भँवरा, विपुल वाणावत ,ओम प्रकाश शर्मा ,भूपेंद्र  त्रिवेदी, मुकेश भाणावत, सुनील  लुणदिया, योगेश वागावत ,अविनाश भाणावत,राम जी मीणा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित