
खैरवाड़ा। वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के अंतर्गत राजस्थान पेंशनर समाज ने पोस्टर जारी किया है। यह जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन बताया की ऋषभ वन विहार कल्याणपुर रोड पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी, अध्यक्ष उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल, तहसीलदार वीरेंद्र राठोड, विकास अधिकारी पंकज आर्य ने पोस्टर का विमोचन किया। समाज के महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया की पोस्टर में जल संरक्षण के उपाय ,स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर प्रभाव एवम वृक्षारोपण अभियान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, संरक्षक जगदीश त्रिवेदी, धुरी लाल त्रिवेदी, भविष्य दत्त भंवरा, दिलीप दोवड़िया, महामंत्री गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार जैन, विमल व्यास ,जगदीश शर्मा, वनिता गंगावत, दिनेश गंगावत, भरहत्री शर्मा, धरनेंद्र दोवडिया सहित कई समाज जन उपस्थित थे।








Users Today : 1