
खैरवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा के खेल मैदान पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा सत्य नारायण विशनोई के नेतृत्व में आज वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय ग्राम पंचायत की सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी, विशिष्ठ अतिथि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान विधानसभा संयोजक आजाद पटेल व उज्जवल जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यशवन्त कुमार डामोर ने की। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें वॉलीबॉल, बेडमिन्टन व रस्साकस्सी का आयोजन हुआ, जिसमें वालीबॉल आजाद क्लब प्रथम, बेडमिन्टन में गाँधी तथा रस्साकस्सी में पटेल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जल संरक्षण जागरुकता के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात रा.उ.मा.वि. परबिला के विद्यार्थियो द्वारा नुक्कड़ नाटक व सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें रा उ मा वि खेरवाड़ा की बालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्त में समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व समस्त शारीरिक शिक्षक व स्थानीय विद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद अर्पित किया गया।








Users Today : 2