Home » उदयपुर जिला » अभिनंदन उमावि खैरवाड़ा में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह आयोजित

अभिनंदन उमावि खैरवाड़ा में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह आयोजित

खैरवाड़ा। अभिनंदन उमावि विद्यालय में सत्र 2024- 25 में बोर्ड कक्षा -10 व 12 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कन्हैयालाल जी खराड़ी (अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी खेरवाड़ा),  मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार महासंघ खैरवाड़ा के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन , विशिष्ट अतिथि कमलेश जी, ईश्वर लाल, केलाश गोंड , संरक्षक बसन्ती लाल  खराड़ी, प्रधानाचार्य  निपेन्द्र सिंह चौहान,उप प्रधानाचार्य मणीलाल मीणा, अमृतलाल मेघवाल के सानिध्य में आयोजित गया। समारोह में सभी छात्र-छात्राओं को तीलक लगाकर मोमेंटो ,पगड़ी ,ओपरणा ओढाकर सम्मानित किया गया, साथ ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रितुराज लिंबात कक्षा 12 कला वर्ग जिन्होंने 95% अंक और कक्षा 10 में खुशी आहारी ने 93.67% अंक प्राप्त किए व सत्र प्रारंभ में संरक्षक  द्वारा 95% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को हवाई सफर कराने का जो वादा किया था वह बहुत जल्द पूरा किया जाएगा जो चर्चा का विषय रहा। छात्र छात्राओं के साथ आए उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र गर्ग और सुश्री श्वेता व्यास के द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित