
फोटो धरणेन्द्र जैन
पचपदरा विधायक ने सरदार पटेल जयंती पर अवकाश को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
खेरवाडा । पटेल पाटीदार डांगी समाज के युवाओं ने पचपदरा विधायक डॉ.अरुण चौधरी से जयपुर विधायक आवास पर मुलाक़ात की। कवि सुनील पटेल ने बताया कि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी के किसान हितेषी कार्य उल्लेखनीय रहे हैं। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के सभी कार्यकर्ता मिलकर राजस्थान में भारत भाग्यविधाता लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंतीपर्व पर राजकीय अवकाश की माँग को लेकर संकल्पित हैं। राजकीय अवकाश की माँग को लेकर पचपदरा विधायक डॉ.अरुण चौधरी से प्रतिनिधिमंडल ने कभी सुनील पटेल के नेतृत्व में मुलाक़ात हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए विधायक चौधरी ने लिखा कि सरदार पटेल की जयंती, जो 31 अक्टूबर को मनाई जाती है, पर अवकाश घोषित किया जाए। सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के एक महान नेता थे और उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन न केवल सरदार पटेल के योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण की भी याद दिलाता है। इस विशेष अवसर पर, सभी सरकारी कार्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्कूल और कॉलेज बंद रहें, जिससे लोग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विचार गोष्ठियों में भाग लेकर सरदार पटेल जी के जीवन और उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों का सम्मान कर सकें। इस दिन अवकाश घोषित करने से छात्रों और कर्मचारियों को उनके जीवन और कार्य के बारे में जानने और उनके योगदान को समझने का अवसर मिलेगा। इससे देश में एकता और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।








Users Today : 5