



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!11 जून 2025,राज्य सरकार की महती योजना वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 11 जून को क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय जवान जी का खेड़ा में रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी के सानिध्य में वन पौधशाला का अवलोकन किया गया! सर्वप्रथम उपखंड अधिकारी के द्वाराकल्पवृक्ष का पूजन ग्रामीण महिलाओं के गीतों के साथ किया गयाएवं वृक्षारोपण कार्य किया गया! तत्पश्चात जन चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी द्वारा की गई! अतिथि के रूप में पिंटू जोशी वंदे गंगा अभियान के सहसंयोजक बीजेपी, प्रवीण मीणा नायब तहसीलदार, जगदीश चंद्र पालीवाल कोऑर्डिनेटर वंदे गंगा,कैलाश सुथार अतिरिक्त विकास अधिकारी, राहुल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सुरेश जोशी वनपाल, विनोद सैनी सहायक अभियंता, कंट्रोल रूम से रामरतन कोठारी, बसंती लाल खटीक ब्लॉक मुख्य चिकित्साअधिकारी एवं अन्य ब्लॉक अधिकारी गण उपस्थित थे
उपखंड अधिकारी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी के द्वारा तुलसी पौधों का वितरण किया! उपखंड अधिकारी के द्वारा नर्सरी का अवलोकन किया गया एवं वृक्षारोपण हेतु आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए! राहुल नोडल अधिकारी के द्वारा
सभी को जल संरक्षण जल बचाओ पर शपथ शपथ दिलववाई गई! सर्प मित्र कमलेश सुथार द्वारा प्रियामणि जीवन को बचाने की जानकारी दी आज रेस्क्यू किए गए बड़ा वुल्फ प्रजाति के सर्प को भी सभी को बताया
इस अभियान के द्वितीय चरण में नाथेला तालाब पर चल रहे महानरेगा कार्यों का अवलोकन किया गया!नगर पालिका की ओर से बाबू दिन ने मनरेगा कार्य की जानकारी सभी अधिकारियों को दी!कार्य कर रहे मजदूरो जो जानकारी चाहे गई सभी ने संतोष पर जवाब दिया !








Users Today : 5