Home » उदयपुर जिला » ब्लॉक स्तरीय बंदे गंगा कार्यक्रम 2025

ब्लॉक स्तरीय बंदे गंगा कार्यक्रम 2025

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी),10 जून 2025 ! राज्य सरकार की महती योजना  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 10 जून को ग्राम पंचायत बोयणा में रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी के सानिध्य में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया! सर्वप्रथम वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन किया एवं वृक्षारोपण कार्य किया गया! इस अवसर पर बीएल मीणा तहसीलदार रोशन लाल सुथार संयोजक बीजेपी विधानसभा क्षेत्र, नोडल अधिकारी लीना त्यागी, जीवन सिंह राव मंडल अध्यक्ष डबोक, प्रवीण मीणा नायब तहसीलदार  पिंटू जोशी सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी वंदे गंगा अभियान, अर्जुन सिंह सहायक विकास अधिकारी, राहुल क्षेत्रीय वन अधिकारी, सहायक अभियंता PHED,. AVVNL, ब्लॉक मुख्य चिकित्साअधिकारी  एवं अन्य ब्लॉक अधिकारी गण उपस्थित थे
सहायक अभियंता जल ग्रहण द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं अन्यविधियों द्वारा  जल संग्रहण कैसे किया जाए जानकारी दी! रोशन लाल सुथार द्वारा अपने उद्बोधन जल बचाव पर जोर दिया! रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी के द्वारा रात्रि चौपाल में जन समस्याओं का समाधान किया! पानी की बचत कैसे की जाए पर आम जन को समझाया!
रात्रि चौपाल के अंत में उपखंड अधिकारी के द्वारा सभी को जल संग्रहण जल बचाओ पर शपथ शपथ दिलवाई!
मंच उद्घोषक की भूमिका जगदीश चंद्र पालीवाल ने निभाई !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित