

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)!भेदभाव छुआछूत मुक्त अभियान राजस्थान के अंतर्गत मावली उपखंड के मंडप गांव के अंतर्गत घुमंतु समुदाय के साथ जन संवाद आयोजित कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई चर्चा के अंतर्गत घुमंतु समुदाय के 36 लोगों को ग्राम पंचायत पलाना खुर्द के राजस्व गांव मंडप में निवास रत घुमंतू जाति के समुदाय को पट्टे आवंटित किए गए परंतु उप पंजीयन कार्यालय मावली द्वारा उक्त जमीन की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया क्योंकि उक्त जमीन रेखा क्षेत्र में आकर आबादी क्षेत्र में नहीं है इसी संदर्भ में पूर्व में भी जिला कलेक्टर महोदय को संस्थान और अभियान की तरफ से जिला स्तरीय जनसुनवाई के अंतर्गत ज्ञापन दिया गया तथा जिला कलेक्टर महोदय ने उपखंड अधिकारी जी को उपयुक्त जमीन के लिए मौका स्थिति जानने को लिखा इस कार्रवाई के 6 माह भी जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई आज जनसंवाद के अंतर्गत उक्त मुद्दे पर भेदभाव छुआछूत मुक्त अभियान के राजस्थान कोऑर्डिनेटर हरलाल बेरवा, सिराज मोहम्मद, दुर्गा खराड़ी, जवाहर लाल मेघवाल ,उषा मंजू ,पूर्णिमा सुखवाल के साथ लगभग 50 ग्रामीण जिनमे लक्ष्मण , प्रेमचंद , डालचंद सुगना ,पूजा सागर ,मोहन आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया, पीने के पानी की समस्या के बारे में भी लिखित में शिकायत दर्ज कराई सभी लोगों ने इनकी शिकायत जिला कलेक्टर माध्यम से समस्या का समाधान करने के लिए आगे प्रस्तुत करने का अनुरोध किया धन्यवाद सिराज मोहम्मद अध्यक्ष ग्रामीण विकास संस्थान मावली !








Users Today : 6