Home » उदयपुर जिला » विधायक परमार ने निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया

विधायक परमार ने निर्माणाधीन  विकास कार्यों  का निरीक्षण किया

खेरवाड़ा, (धरणेन्द्र जैन)। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी निर्माणाधीन विकास कार्यों को  निर्धारित अवधि में पूर्ण करें।
 डाक्टर परमार  आज  स्टेट हाईवे  141 कल्याणपुर से  झांझरी वाया खेरवाडा, छाणी,कनबई, पाटीया  सड़क कनबई से आगे   निर्माणाधीन पुलियों  का मौके पर जाकर  निरीक्षण करने के बाद अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाडा को निर्देश दिये की निर्माणाधीन पुलियों में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करते हुए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करें।  इस अवसर पर पुलिया निर्माण करने वाले ठेकेदार, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
निर्माणाधीन बेड़ा का नाका एनिकट का अवलोकन किया
————————-
उपखण्ड नयागांव की उप तहसील कनबई के बलीचा ग्राम पंचायत के बेड़ा का नाका निर्माणाधीन एनिकट कार्य का मौके पर जाकर अवलोकन करने के बाद सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता एवं एनिकट निर्माण करने वाले ठेकेदार के मुनिमों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन एनिकट कार्य शीघ्र पूर्ण करवाये। उन्होंने कहा कि इस एनिकट के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा तथा ट्यूब वेलों में पानी का स्तर उपर रहेगा। इस अवसर पर ठेकेदार के मुनिम शिवजी राम मीणा, आनन्द ओजा, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विधायक परमार ने ग्राम पंचायत भोमटावाडा जाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर सरपंच पीना देवी डामोर, अजेय डामोर, वार्ड पंच जीवा डामोर, ललित पाण्डोर, लक्ष्मण डामोर, तुलसी कटारा, दिनेश पाण्डोर, प्रभु कलासुआ उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?