Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा मोबाइल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

खेरवाड़ा मोबाइल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न 

खेरवाड़ा।धरणेन्द्र जैन ! कस्बे के मोबाइल व्यापारी एसोसिएशन चुनाव रविवार को डाक बंगला परिसर में संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य  में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी व्यापार महासंघ के संगठन मंत्री प्रेमचंद कलाल थे। चुनाव में गौरव वाधवानी अध्यक्ष ,गणेश लाल जैन संरक्षक, हरीश पटेल एवं मोहम्मद इलियास उपाध्यक्ष ,नरेश कलाल महामंत्री, ऋतिक कलाल संगठन मंत्री ,संदीप जैन एवं सुरेश सिंधी मंत्री, विशाल जैन नागदा सह मंत्री, राकेश लोहार कोषाध्यक्ष एवं विशाल गांधी को प्रचार प्रसार मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों को महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन ने संबोधित कर संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य जयंतीलाल सुथार, दिनेश जैन,संजय मेहता, कल्पेश जैन, योगेश जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव वाधवानी ने ज्ञापित किया!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?