Home » Uncategorized » मतदाता फॉर्म में अपना विवरण भर जमा करें

मतदाता फॉर्म में अपना विवरण भर जमा करें

मावली ! उदयपुर जिले में लगभग 20 लाख मतदाता है , लेकिन आज सुबह तक केवल लगभग 1300 मतदाताओं ने भी ऑनलाइन EF फॉर्म submit नहीं किया है । जबकि सभी विभागों को इसकी जानकारी , ट्रेनिंग व orientation किया जा चुका है । उदयपुर जैसे बड़े संभागीय मुख्यालय पर ऐसी स्थिति गंभीर विचारणीय है । सो सभी से  पुनः अनुरोध है कि अधिकाधिक ऑनलाइन परिगणना पत्र ऑनलाइन करें । केवल एक फॉर्म के लिए 5 मिनट ही लगते है ।

इस ग्रुप में शामिल सभी मतदाताओं को तुरन्त निम्नांकित  कार्यवाही करनी चाहिए
1.यदि एक से अधिक भाग संख्या में नाम अंकित है तो जिस भाग संख्या में नाम रखना है उसके अलावा अन्य सभी भाग संख्या(ओं) में से नाम online delete करें/करवाएं इसके लिए प्रपत्र 7 भरने/भरवाने होंगे।
जिस भाग संख्या में नाम रखना है उसकी मतदाता सूची में नाम आधार कार्ड में अंकित के समान नहीं है और/या आपका मोबाइल संख्या आपके मतदाता पहचान-पत्र की संख्या से सम्बद्ध (Link) नहीं है तो online form 8 भरें/भरवाएं और BLO से संशोधन करवायें।
उसके बाद में SIR EF online Form Fill करें
BLO के भरोसे ही नहीं रहें।
यदि आप इसे खुद नहीं कर सकते हैं तो ही किसी जानकार की या BLO की सहायता प्राप्त करें।
SIR EF प्रपत्र हेतु:-
दो सफेद पर्दे में रंगीन फोटो 4.5 x 3.5 CM तक की ही,
मतदाता पहचान-पत्र से सम्बद्ध मोबाइल संख्या,
पंजीकृत E.Mail ID,
आधार कार्ड संख्या व उसकी JPG  file व PDF File.
अन्य मान्य फोटो ID की JPG file व PDF file.
वर्ष 2002 की SIR की मतदाता सूची में से अपने और अपने पिता/माता/दादा/दादी के विवरण की प्रति अपने पास तैयार रखें।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?